Tuesday, October 20th, 2026

268 शिक्षकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत

धमतरी
शिक्षक संवर्ग का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उच्चतर समयमान वेतनमान आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है जिसमें जिले के शिक्षक संवर्ग (ई एवं टी) से वर्तमान में 78 की स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 190 को पूर्व में इसका लाभ दिया जा रहा है, इस प्रकार कुल 268 शिक्षकों को समयमान वेतनमान दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व एवं वर्तमान स्वीकृति के उपरांत शिक्षक (ई. संवर्ग) प्रथम समयमान वेतनमान का लाभ 158 को, द्वितीय वेतमान 06 को तथा तृतीय वेतनमान 34 को प्रदाय किया गया है। इसी प्रकार शिक्षक (टी. संवर्ग) से प्रथम समयमान वेतनमान 38 को, द्वितीय 16 को, तृतीय 14 को तथा पीटीआई (ई. संवर्ग) 02 को प्रथम समयमान वेतनमान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 78 को समयमान वेतनमान स्वीकृति के उपरांत कुल 268 शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय